Thailand Visa for Indians – भारतीय नागरिकों के लिए थाईलैंड वीजा की सम्पूर्ण जानकारी

Thailand Visa for Indians

Thailand Visa for Indians : थाईलैंड एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है।  इसके छोटे – छोटे बहुत सारे आईलैंड (द्वीप) है जो देखने में काफी खूबसूरत है, यह एक पर्यटक देश भी है जो अपनी संस्कृति, परम्परा, शानदार नाइटलाइफ, खूबसूरत बीच, स्वादिष्ट स्ट्रीट फ़ूड, शॉपिंग, वाटर एक्टिविटी और सुन्दर मंदिरों के लिए भी जाना जाता है इसीलिए अधिक संख्या में भारतीय यहां पर धूमने के लिए जाते हैं।

थाईलैंड ने भारतीयों को विभिन्न तरह का वीजा प्रदान करता है:

पर्यटन वीज़ा (Tourism Visa) : थाईलैंड यात्रा करने वाले सभी भारतीय नागरिकों को 1 मई 2025 से फिर से वीज़ा फ्री किया गया है। भारत से आने वाले सभी यात्रियों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी पड़ेगी। थाईलैंड अब भारतीय नागरिकों के लिए एक नई सुविधा की व्यवस्था की गई है जो पर्यटकों को 60 दिनों तक बिना वीजा के थाईलैंड में प्रवेश करने की अनुमति देती है। यह सुविधा टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए थाईलैंड सरकार द्वारा शुरू की गई है।

भारतीय नागरिक अब 60 दिनों तक थाईलैंड में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। यदि आप 60 दिनों से अधिक समय तक थाईलैंड में रहना चाहते हैं, तो आप इमिग्रेशन ऑफिस में जाकर अपने निवास को 30 दिनों तक बढ़ा सकते हैं। यह वीजा-फ्री एंट्री थाईलैंड सरकार द्वारा अनिश्चितकाल तक बढ़ा दी गई है और आप अपने साथ ऑनलाइन थाईलैंड डिजिटल अराइवल कार्ड (TDAC)  साथ में भर कर लाना सभी यात्रियों के लिए 1 मई 2025 से अनिवार्य कर दिया गया है। इसे आप यात्रा से तीन दिन पहले भर सकते हैं।

आगमन पर वीजा (Visa on Arrival): थाईलैंड पहुंचने के बाद हवाई अड्डों पर जो वीजा प्राप्त होता है वह 15 दिनों के लिए वैध रहता है।

ट्रांजिट वीज़ा (Transit Visa): किसी अन्य देश जाते समय थाईलैंड में थोड़े समय रुकने के लिए।

एलिट वीज़ा (Elite Visa): यह एक दीर्घकालिक, बहु-प्रवेश (Multiple Entry) वीज़ा है, जो 5 से 20 वर्षों तक रहने की अनुमति देता है।

कार्य वीजा (Working Visa) : नौकरी या व्यवसाय के लिए परमिट

अध्ययन वीजा (Study Visa) : वोकेशनल या पढ़ाई के लिए

मैरिज/फैमिली वीज़ा: थाई जीवनसाथी या परिवार के सदस्य से मिलने के लिए

दीर्घकालिक निवास वीज़ा (Long-Term Resident – LTR): 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए (सेवानिवृत्ति वीज़ा)।

भारतीयों को थाईलैंड जाने का प्रमुख कारण:

किफायती (Budget-Friendly): थाईलैंड में ठहरना, खाना और घूमना कई पश्चिमी देशों की तुलना में काफी सस्ता है, जिससे यह आम भारतीय पर्यटकों के लिए भी सुलभ है।

आसान वीज़ा और यात्रा (Easy Visa & Connectivity): भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीज़ा प्रक्रिया सरल (वीज़ा-ऑन-अराइवल) है और भारत के कई शहरों से सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।

खूबसूरत पर्यटन स्थल (Beautiful Destinations): फुकेत, पटाया और बैंकॉक जैसे शहर अपने साफ, सफेद रेत वाले समुद्र तटों, वाटर स्पोर्ट्स और शानदार मंदिरों के लिए जाने जाते हैं।

खान-पान और नाइटलाइफ (Food & Nightlife): भारतीयों को थाईलैंड का स्पाइसी स्ट्रीट फ़ूड और जीवंत नाइटलाइफ बहुत पसंद आती है।

सांस्कृतिक समानता (Cultural Similarity): भारत और थाईलैंड के बीच गहरे सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध (बौद्ध धर्म और रामायण से जुड़ाव) हैं, जो यात्रियों को वहां सहज महसूस कराते हैं।

थाईलैंड में प्रवेश के लिए भारतीयों के पास आवश्यक दस्तावेज का होना:

थाईलैंड में प्रवेश करने के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए जिसमें है आपका पासपोर्ट जो यात्रा से पहले आपके पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 महीने तक होनी चाहिए, थाईलैंड डिजिटल अराइवल कार्ड, दोतरफा हवाई टिकट या ई-टिकट , आवास के प्रमाण के रूप में होटल बुकिंग या स्थानीय पता , निमंत्रण पत्र (परिवार या दोस्तों से मिलने पर रिश्ते के प्रमाण के रूप में) , वित्तीय साधनों का प्रमाण जो तीन महीनों का बैंक खाता का स्टेटमेंट और एक काॅपी हालिया फोटो होनी चाहिए।

थाईलैंड में विभिन्न प्रकार के वीजा उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं: पर्यटक वीजा, कार्य वीजा, अध्ययन वीजा, गैर-आप्रवासी वीजा उपलब्ध कराता है।

अधिक जानकारी के लिए, आप थाईलैंड दूतावास या थाईलैंड दूतावास की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

भारत से थाईलैंड जाने के लिए प्रमुख सुरक्षा प्रक्रियाओं से गुजरना:

एयरपोर्ट में सुरक्षा जांच के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो यात्रा से पहले होती है। इसमें आपके सामान और आपके शारीरिक रूप से जांच की जाती है। सुरक्षा जांच का उद्देश्य यात्रियों और विमान को किसी भी खतरे से बचाना है।

सिक्योरिटी चेक – इन (Security check-in): आपको अपनी एयरलाइन के काउंटर पर जाकर चेक-इन करना होगा और बोर्डिंग पास प्राप्त करना होगा।

अपने हाथ बैग से सभी वस्तुओं को निकालें और उन्हें जांच के लिए ट्रे में रखें और अपने जूतों, बेल्ट और हल्के जैकेट को निकालें, यदि आप TSA प्रीचेक  में हैं। अपने साथ कोई भी खतरनाक वस्तु न लाएं। सुरक्षा जांच अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा जांच से गुजरने के लिए समय दें।

आपको मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा जिसमें आपको शारीरिक रूप से जांच की जाएगी। आपको अपना पहचान पत्र जैसे : पासपोर्ट दिखाना होगा।

इमीग्रेशन (Immigration): 

How to Reach Thailand from India – भारत से थाईलैंड कैसे पहुंचे? 

हवाई मार्ग (Airways) : अगर आप भारत से थाईलैंड हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो भारत से सीधे थाईलैंड के लिए फ्लाईट जाती है जो आपको 8000 से 10000 हजार के अन्दर आसानी से मिल जाती है।

सड़क के रास्ते : अगर आप भारत से थाईलैंड सड़क के रास्ते जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको भारत से म्यांमार के रास्ते थाईलैंड में प्रवेश कर सकते हैं। थाईलैंड की सीमा म्यांमार के तीन सीमाएं से लगता है।

FAQ

Ques : 1 भारत से थाईलैंड जाने के लिए क्या करना पड़ेगा? 

अगर आप भारत से थाईलैंड जाना चाहते हैं तो उसके लिए वीजा की आवश्यकता होती हैं लेकिन भारतीय नागरिकों के लिए थाईलैंड वीजा फ्री देश है। इसके बाद आपको फ्लाईट बुकिंग, रीटर्न फ्लाईट बुकिंग, होटल बुकिंग आपसे मांगी जाएगी।

Ques : 2 क्या भारतीयों के लिए थाईलैंड वीजा फ्री है?

अगर आप भारत से थाईलैंड धूमने के लिए जाना चाहते हैं तो भारतीय नागरिकों के लिए थाईलैंड 60 दिनों तक वीजा फ्री किया गया है। आपको किसी प्रकार का फीस नहीं भरना पड़ेगा।

Ques : 3 थाईलैंड जाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए? 

थाईलैंड जाने के लिए सबसे पहले आपके पास पासपोर्ट होनी चाहिए, इसके बाद आपसे फ्लाईट बुकिंग, होटल बुकिंग और रिटर्न फ्लाईट बुकिंग आपसे मांगी जाएगी।

Ques : 4 इंडिया से थाईलैंड जाने में कितना खर्च आता है? 

इंडिया से थाईलैंड जाने में 7000 से 10000 खर्चा पड़ सकती है लेकिन आपके यात्रा पर निर्भर करता है कि आप  थाईलैंड में कितना दिन रहने वाले हैं।

Ques : 5 क्या थाईलैंड में 10,000 baht ले जाना अनिवार्य है? 

थाईलैंड में 10000 bhat ले जाना अनिवार्य नहीं है लेकिन अगर आप साथ में लेकर जाते हैं तो आपको थाईलैंड में करेंसी एक्सचेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Comment