Russia Visa for Indians in 2025 – भारतीय नागरिकों के लिए रूस वीजा की सम्पूर्ण जानकारी

Russia Visa for Indians

Russia Visa for Indians in Hindi : रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में स्थित एक विशाल देश है। यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है, जो 17,125,191 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। रुस ग्यारह समय क्षेत्रों में फैला है और 16 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है। रुस दो महाद्वीपों में फैला हुआ है जिसमें यूरोप और एशिया है। रुस तीन महासागरों अटलांटिक, प्रशांत और आर्कटिक तट तक फैला हुआ है। रुस की आबादी करीब 146.7 मिलियन है, जो इसे यूरोप का सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाता है। रूस पहले सोवियत संघ का हिस्सा था लेकिन सोवियत संघ टूटने के बाद रूस स्वतंत्र देश बन गया।

रुस प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। यहां समुद्र तटों से लेकर ऊंचे पहाड़ों , बर्फीले रेगिस्तानों , विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक परिदृश्य , कई प्राचीन महल, चर्च और ऐतिहासिक स्थल हैं जो इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। रुस धूमने के लिए अधिक संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

Russia Visa for Indians के लिए कौन – कौन सी वीजा उपलब्ध करता है?

भारतीयों को रूस का वीज़ा प्राप्त करने के लिए, उन्हें पहले से वीज़ा के लिए आवेदन करना होगा। रुस भारतीय नागरिकों के लिए विभिन्न तरह के वीजा उपलब्ध कराती है जिसमें भारतीय पर्यटकों के लिए दो तरह की वीजा एक ई- वीजा और दूसरा स्टिकर वीजा देता है।

भारतीयों के लिए रुस वीजा आन अराइवल – Russia Visa for Indians on arrival 

रूस भारतीय नागरिकों के लिए आगमन पर वीज़ा नहीं देता है। रूस में प्रवेश करने के लिए, आपको पहले से ही वीज़ा के लिए आवेदन करना होगा। जिसके लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए।

भारतीयों के लिए रुस ई-वीजा – Russia Visa for Indians on e-visa 

भारतीय नागरिकों के लिए रूस ई-वीज़ा (इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा) की सुविधा दी गई है। ई- वीजा के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ई-वीज़ा एक बार प्रवेश के लिए वैध होता है और वीज़ा जारी होने की तारीख से 60 दिनों तक वैध होता है। इस वीज़ा के माध्यम से आप रूस में 16 दिनों तक रहने की अनुमति देता है।

भारतीयों के लिए रुस स्टिकर वीजा – Russia Visa for Indians on Sticker Visa 

भारतीय नागरिकों के लिए रुस स्टिकर वीजा (sticker visa) की भी सुविधा की गई है, लेकिन स्टिकर वीजा को पाना थोड़ा मुश्किल है। स्टिकर वीजा के लिए आपको रुस के  दूतावास या वाणिज्य दूतावास में आवेदन करना होगा, आवेदन करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा। आपकी यात्रा की तारीख से कम से कम 6 महीने के लिए वैध पासपोर्ट होना चाहिए और आपके पासपोर्ट में कम से कम 2 खाली पेज होने चाहिए। स्टिकर वीजा की वैधता 1 महीना, 3 महीने, 6 महीने, या 1 साल तक हो सकती है।

Russia Visa for Indians के लिए कौन – कौन सी आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए?

रूस का वीजा प्राप्त करने के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए जिसमें पासपोर्ट की वैधता रुस में प्रवेश करने की तारीख से कम से कम छह महीने तक वैध होनी चाहिए, वीज़ा एप्लीकेशन फॉर्म, पासपोर्ट साइज़ दो फोटो , निमंत्रण पत्र , फ्लाइट की बुकिंग, होटल बुकिंग ,  यात्रा बीमा और बैंक बैलेंस  होनी चाहिए।

Russia Visa Center कहा है?

भारत में रूसी वीज़ा केंद्र VFS ग्लोबल द्वारा संचालित किए जाते हैं। कोलकाता में यह केंद्र रेंने टावर, 4th फ्लोर, प्लॉट नंबर AA-I, 1842, राजडांगा मेन रोड, के पास, अक्रोपोलिस मॉल और गीतांजली स्टेडियम के पास, कस्बा में स्थित है। आप अपनी वीज़ा आवेदन प्रक्रिया के लिए वीज़ा आवेदन केंद्र में आवेदन कर जमा कर सकते हैं और अपना पासपोर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने का समय सोमवार से शुक्रवार 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और पासपोर्ट लेने का समय दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक मिलती है।

Russia Visa Free for Indians के लिए क्या हैं?

भारतीय नागरिकों को रूस की यात्रा करने के लिए वीजा लेना आवश्यक है, चाहे वे पर्यटन, व्यवसाय या किसी अन्य उद्देश्य से जा रहे हों, हालांकि, रूस ने जल्द ही भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की योजना शुरू करने की घोषणा की है, जो 2025 से शुरू हो सकती है, लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुआ है।

How to Reach Russia from India – भारत से रुस कैसे पहुंचे?

भारत से रुस आप दो तरीके से जा सकते हैं। पहला हवाई मार्ग और दूसरा सड़क के रास्ते से जा सकते हैं। अगर आप रुस हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो भारत से अनेक फ्लाईट रुस के लिए जाती है।

सड़क के रास्ते : अगर आप भारत से रूस सड़क के रास्ते जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको भारत से म्यांमार के रास्ते होते हुए थाईलैंड , लाओस , वियतनाम, चीन और मंगोलिया के रास्ते आप रुस में प्रवेश कर सकते है।

FAQ

Ques : 1 रसिया का वीजा कितने में मिलता है?

भारतीय नागरिकों के लिए रसिया का वीजा करीब 4500 रुपया पड़ सकता है।

Ques : 2 क्या भारतीयों को रूस का वीजा मिल सकता है?

भारतीय नागरिकों के लिए रूस वीजा की सुविधा दी गई है।

Ques : 3 क्या रूस का वीजा अभी फ्री है?

भारतीय नागरिकों के लिए रूस के तरफ से वीजा फ्री की सुविधा नहीं दी गई है। रुस जाने के लिए आपको वीजा लेना अनिवार्य है।

Ques : 4 क्या रूस भारतीयों के लिए सुरक्षित है?

रुस भारतीय नागरिकों के लिए बहुत ही सुरक्षित देश है ‌

Ques : 5 रसिया में कौन सी लैंग्वेज बोली जाती है?

रसिया में रूसी भाषा बोलीं जाती है।

Leave a Comment