
Laos Visa for Indians : लाओस एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है। यह चारों तरफ भूमि से घिरा हुआ है। इसकी सीमाएं उत्तर में चीन और म्यांमार से, दक्षिण में कंबोडिया, पूर्व में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से लगती है। लाओस 236,800 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, और इसकी आबादी लगभग 77 लाख हैं।
लाओस एक अद्भुत देश है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और रोमांचक अनुभवों का मिश्रण है। यहां कुछ ऐसी जगहें हैं जो लाओस में देखने योग्य है जैसे: कुआंग सी झरना, बोकेओ द्वीप समूह, थाखेक लूप, वियनतियाने(Vientiane), और जंगल ट्रेक के लिए मशहूर है। यह देश दुनिया का सबसे सस्ता और देखने में खूबसूरत है इसलिए अधिक संख्या भारतीय यहां धूमने के लिए आते है।
Laos Visa for Indians के लिए कौन – कौन सी वीजा उपलब्ध करता है?
भारतीय नागरिकों के लिए लाओस दो तरह का वीजा उपलब्ध कराता है। पहला वीजा आन अराइवल दूसरा ई- वीजा , आप लाओस पहुंचे पर वीजा प्राप्त कर सकते हैं जिसे वीजा आन अराइवल कहते हैं, ऑनलाइन आवेदन करके आप वीजा प्राप्त कर सकते हैं जिसे ई- वीजा कहते हैं।
भारतीयों के लिए लाओस वीजा ऑन अराइवल – Laos visa for Indians on Arrival
लाओस भारतीयों नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा (Visa on Arrival) उपलब्ध करता है। उन्हें पहले से लाओस के लिए वीजा लेने की अवश्यकता नहीं है, और ना पहले से आपको आवेदन करने की आवश्यकता पड़ती है। आगमन पर आपको 30 दिनों के लिए वीजा प्रदान करता है। लाओस में वीजा प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता हैं।
यह वीज़ा आपको कुछ निर्दिष्ट प्रवेश बिंदुओं (जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और कुछ भूमि सीमाएं) पर लाओस में प्रवेश करते समय प्राप्त होता है। यह वीजा 30 दिनों के लिए वैध होता है और इसे वियनतियाने में आव्रजन विभाग से 60 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। लाओस वीज़ा ऑन अराइवल के लिए आपको आमतौर पर 30 से 45 अमेरिकी डॉलर का शुल्क देना पड़ सकता है।
भारतीयों के लिए लाओस ई-वीजा – Laos visa for Indians on e-visa
आप ऑनलाइन लाओस ई-वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह वीज़ा 60 दिनों के लिए वैध होता है और लाओस में 30 दिनों तक रहने की अनुमति देता है।
ई-वीज़ा के लिए आवेदन करने के लिए, आपको लाओस ई-वीज़ा पोर्टल पर जाना होगा, व्यक्तिगत विवरण, यात्रा संबंधी जानकारी प्रदान करनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, और वीज़ा शुल्क का भुगतान करना होगा , आमतौर पर ई-वीज़ा की फीस ₹4,200 होती है, लेकिन आप आधिकारिक वेबसाइट पर सटीक शुल्क की जांच कर सकते हैं।
Laos Visa for Indians के लिए कौन सी आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए?
लाओस में प्रवेश करने के लिए आपके पासपोर्ट की वैधता कम से कम छह महीने की होनी चाहिए। आगमन पर वीजा आवेदन पत्र फार्म भरना होगा। उसके बाद आपसे होटल या आवास का प्रमाण पत्र , दो पासपोर्ट आकार के फोटो , वापसी या आगे की यात्रा के लिए टिकट आपसे मांगी जाएगी। लाओस में रहने के लिए खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त राशि का प्रमाण आपसे मांग सकता है। लाओस वीजा के लिए आपको INR 4750 रुपए का वीजा शुल्क जमा करना होगा। वीजा शुल्क जमा करने के कुछ समय बाद आपको वीजा जारी कर दी जाएगी।
How to Reach Laos from India – भारत से वियतनाम कैसे पहुंचे?
भारत से लाओस आप दो तरीकों से जा सकते हैं। पहला हवाई मार्ग और दूसरा सड़क के रास्ते जा सकते हैं। अगर आप लाओस हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो भारत से लाओस के लिए कम कीमत में ढेर सारे फ्लाईट उपलब्ध है, जो आपको 5000 से 8000 हजार के बीच में लाओस के लिए मिल जाती है।
सड़क के रास्ते : अगर आप भारत से लाओस सड़क के रास्ते जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको भारत से म्यांमार के रास्ते हुए लाओस में प्रवेश कर सकते हैं।
FAQ
Ques : 1 क्या लाओस वीजा भारतीयों के लिए फ्री है?
भारतीयों के लिए लाओस की वीजा फ्री नहीं है। आपको वीजा पाने के लिए वीजा शुल्क देना पड़ेगा।
Ques : 2 भारतीयों के लिए लाओस के लिए ई वीजा कितना है?
भारतीयों के लिए लाओस की ई- वीजा का शुल्क भारतीय रूपया में करीब 4370 रखा गया है।
Ques : 3 क्या लाओस वीजा प्राप्त करना आसान है?
किसी भी नागरिकों के लिए लाओस वीजा प्राप्त करना बहुत ही सरल है , सिर्फ आपके दस्तावेज सही होनी चाहिए।
Ques : 4 लाओस में प्रवेश करने के लिए क्या आवश्यक है?
लाओस में प्रवेश करने के लिए सबसे पहले आपके पास पासपोर्ट , लाओस वीजा , दो फोटो पासपोर्ट आकार के , होटल बुकिंग और अपने खर्चा खुद उठाना के लिए प्रयाप्त पैसा होना चाहिए तभी आपको प्रवेश करने को मंजूरी दी जाएगी।
Ques : 5 मुझे लाओस के लिए वीजा के लिए कब आवेदन करना चाहिए?
लाओस वीजा का आवेदन कब करना चाहिए ये आपके यात्रा पर निर्भर करता है, आप लाओस पहुंचने के बाद भी वीजा प्राप्त कर सकते हैं चाहे तो आप आनलाइन आवेदन करके भी वीजा प्राप्त कर सकते हैं।