Nepal Visa for Indians in 2025 – भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल पर्यटक वीजा, दस्तावेज की सम्पूर्ण जानकारी

Nepal Visa for Indians

Nepal Visa for Indians in  Hindi: नेपाल एक दक्षिण एशियाई देश है। यह देश चारों तरफ भूमि से घिरा हुआ है, इसकी सीमा उत्तर में चीन तथा पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में भारत से लगती है। इसकी जनसंख्या करीब 3 करोड़ 11 लाख है, और यह 1,47,516 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है।

नेपाल अपनी प्राकृतिक सौंदर्य, हिमालय पर्वत श्रृंखला और माउंट एवरेस्ट के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, यह अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, हिंदू और बौद्ध धर्मों के मिश्रण, भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी, उत्कृष्ट ट्रैकिंग, पर्वतारोहण और पैराग्लाइडिंग के लिए भी जाना जाता है। यहां अधिक संख्या में भारतीय पर्यटक घूमने के लिए आते हैं।

Nepal Visa for Indians के लिए कौन – कौन सी वीजा उपलब्ध करता है?

भारतीय नागरिकों को नेपाल की यात्रा करने के लिए किसी भी प्रकार की वीजा लेने की आवश्यकता नहीं है, नेपाल में प्रवेश करने के लिए, आपके पास एक वैध पहचान पत्र, जैसे कि पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र, साथ रखना होगा।भारत और नेपाल के बीच 1950 की शांति और मैत्री संधि के तहत, भारतीय नागरिक बिना वीजा के नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं और रह सकते हैं। भारतीय नागरिकों को नेपाल में रहने के लिए कोई समय सीमा नहीं है, बशर्ते वे अपने रहने का खर्च उठाने में सक्षम हों। अन्य देशों के नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता हो सकती है।

Document Required for Indians Entering in Nepal – भारतीय नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

भारतीय नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए , आपको अपनी भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए एक वैध पहचान पत्र पेश करना होगा, जैसे : पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, या 15 वर्षों से कम उम्र वाले बच्चों है तो उनके लिए लिए जन्म प्रमाण पत्र हो सकता है। आधार कार्ड नेपाल में एक वैध पहचान पत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता है।

How to Reach Nepal from India – भारत से नेपाल कैसे पहुंचे? 

भारत से नेपाल जाने के लिए तीन रास्ते हैं।

हवाई मार्ग (Flight) ✈️ : भारत से नेपाल आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं, तो आप दिल्ली या भारत के अन्य शहरों जैसे : कोलकाता, मुंबई , बैंगलोर, चिन्नई और महाराष्ट्र से सीधे काठमांडू के लिए उड़ानें ले सकते हैं।

सड़क मार्ग (Road) 🚌 : भारत से नेपाल अगर आप सड़क मार्ग से नेपाल जाना चाहते हैं तो आप दिल्ली या भारत के अन्य शहरों से बस या अपनी खुद की कार से नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं।

रेल मार्ग ( Train) 🚂 : भारत से नेपाल के लिए दिल्ली से काठमांडू तक सीधी ट्रेन 2014 में शुरू की गई है जो काठमांडू तक पहुंचने में लगभग 31 घंटे का समय लग सकता है। दूसरा रेल मार्ग भारत के जयनगर से नेपाल के जनकपुर तक चलती है, और तीसरा रेल मार्ग कोलकाता से रक्सौल के लिए मिथिला एक्सप्रेस (13021) और हावड़ा रक्सौल स्पेशल (13043) जैसी ट्रेनें चलती हैं, जो हर बुधवार और शुक्रवार को चलती हैं। रक्सौल जंक्शन से जनकपुर रोड के बीच एक ट्रेन (15558 AMRIT BHARAT EXP) चलती है। यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को चलती है।

FAQ 

Ques : 1 क्या भारतीयों को नेपाल के लिए वीजा चाहिए?

भारतीय नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं है।

Ques : 2 क्या भारतीय नागरिक नेपाल में रह सकते हैं?

जी हां भारतीय नागरिक नेपाल में रह सकता है।

Ques : 3 भारतीय नागरिक नेपाल कैसे जा सकते हैं?

भारतीय नागरिक नेपाल सड़क मार्ग, रेल मार्ग और हवाई मार्ग से जा सकते हैं।

Ques : 4 क्या नेपाल वीजा फ्री है?

भारतीय नागरिकों के लिए नेपाल वीजा फ्री है।

Ques : 5 नेपाल जाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?

भारतीय नागरिकों को नेपाल में प्रवेश करने के लिए उनके पास भारत के मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी है।

Leave a Comment