Vietnam Visa for Indians in 2025 – भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम वीजा की सम्पूर्ण जानकारी

Vietnam Visa for Indians

vietnam visa for Indians in Hindi : वियतनाम एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है जो अपनी विविध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और विकसित अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। वियतनाम के पास एक लंबी और जटिल इतिहास है। वियतनाम अपने आप को स्वतंत्र करने के लिए कई वर्षों से संघर्षों और परिवर्तनों से होकर गुजरा है। इसके उत्तर में चीन , उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर से घिरा हुआ है। इसकी जनसंख्या करीब 8 करोड़ 61 लाख  के साथ ये दुनिया का 13वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।

वियतनाम एक सुंदर देश भी है। यहां प्राचीन मंदिर, सुन्दर समुद्र तट,  विविध स्थलाकृति , विभिन्न प्रकार की संस्कृति, पहाड़, धने जंगल, कई तरह के जीव -जंतु है , जिनमे हाथी , बाघ और दुर्लभ साओल शामिल हैं। वियतनाम में कई तरह के त्योहार और सांस्कृतिक समारोह भी होते हैं, जिनमें चंद्र नववर्ष उत्सव सबसे लोकप्रिय है। इसीलिए काफी संख्या में पर्यटक यहां धूमने के लिए आते हैं। वियतनाम एक निर्याततक देश भी है जो चावल, कपड़े , इलेक्ट्रॉनिक्स और काफी अधिक मात्रा में निर्यात करते हैं।

भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम तीन तरह का वीजा उपलब्ध कराता है। इसमें पहला e-Visa, दूसरा Visa on Arrival और तीसरा sticker visa शामिल हैं।

Vietnam Visa for Indians के लिए कौन – कौन सी वीजा उपलब्ध करता है?

भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम तीन तरह का वीजा देता है। पहला वीजा आन अराइवल, दूसरा ई- वीजा और  तीसरा स्टिकर वीजा शामिल हैं। आप वियतनाम पहुंचे पर जो वीजा प्राप्त करते हैं ,  उसे ‌वीजा आन अराइवल कहते हैं। यदि आप ऑनलाइन आवेदन करके वीजा प्राप्त कर करते हैं  , तो उसे ई- वीजा कहते हैं और दूतावास से जो वीजा प्राप्त करते हैं उसे sticker visa कहते हैं।

भारतीयों के वियतनाम वीजा ऑन अराइवल – Vietnam visa for Indians on arrival

भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम भारतीय पर्यटकों के आगमन पर वीज़ा आन अराइवल (Visa on arrival) उपलब्ध कराता है।आपको  कुछ निर्दिष्ट प्रवेश बिंदुओं पर जैसे प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और कुछ भूमि सीमाएं पर वियतनाम में प्रवेश करते समय प्रदान की जाती है।

इस वीजा को प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको एक ऑनलाइन के द्वारा प्री-अप्रूव्ड लेटर प्राप्त करना होगा। इसके बाद आपको इस लेटर को काउंटर पर दिखाने से आपको वीजा आन अराइवल दे दी जाएगी। यह वीजा भारतीय पर्यटकों के लिए 30 दिनों तक ही वैध रहता है। वीज़ा ऑन अराइवल के लिए आपको आमतौर पर 25 से 30 अमेरिकी डॉलर का शुल्क देना पड़ता है। जो भारत के लिए 2000 से 2500 पड़ सकता है।

भारतीयों के लिए वियतनाम ई-वीजा  – Vietnam visa for Indians on e-visa

भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम ऑनलाइन ई- वीजा की भी व्यवस्था की गई है। आप ऑनलाइन के द्वारा वियतनाम की ई-वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह वीज़ा 30 दिनों के लिए वैध होता है और वियतनाम में 30 दिनों तक रहने की अनुमति देता है।

ई-वीज़ा के लिए आपको वियतनाम के ई-वीज़ा पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा,  फिर आपको अपने  व्यक्तिगत विवरण, यात्रा संबंधी जानकारी प्रदान करनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, और वीज़ा शुल्क का भुगतान करना होगा ,‌ आमतौर पर ई-वीज़ा की फीस 25 से  30 अमेरिकी डॉलर होती है, लेकिन आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सटीक शुल्क की जांच कर सकते हैं।

भारतीयों के लिए वियतनाम स्टिकर वीजा – Vietnam Sticker Visa for Indians

भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम स्टिकर वीजा (sticker visa) की भी सुविधा की गई है, लेकिन स्टिकर वीजा को पाना थोड़ा मुश्किल है। स्टिकर वीजा के लिए आपको वियतनाम दूतावास या वाणिज्य दूतावास में आवेदन करना होगा, आवेदन करने के बाद आपको आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा। आपकी यात्रा की तारीख से कम से कम 6 महीने के लिए वैध पासपोर्ट होना चाहिए और आपके पासपोर्ट में कम से कम 2 खाली पेज होने चाहिए। स्टिकर वीजा की वैधता 1 महीना, 3 महीने, 6 महीने, या 1 साल तक हो सकती है।

Vietnam Visa for Indians के लिए कौन – कौन सा आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए?

वियतनाम वीजा पाने के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए जिसमें पासपोर्ट जो छह महीने तक वैध और पोसपोर्ट में 2 पेज खाली होना चाहिए, आपके  पास प्री अप्रूव्ड लेटर होनी चाहिए, जो आप ऑनलाइन से आवेदन करके 10 डॉलर में प्राप्त कर सकते हैं। पासपोर्ट आकार के दो फोटो साथ में होटल बुकिंग और आगे जाने के लिए फ्लाईट की टिकट या रिटर्न फ्लाईट की टिकट मांग सकता है। आपके पास जो भी डॉक्यूमेंट है खास करके e-visa सभी का फोटोकॉपी करके अपने साथ में रखें।

How to Reach Vietnam from India – भारत से वियतनाम कैसे पहुंचे? 

भारत से वियतनाम आप दो तरीके से जा सकते हैं। पहला हवाई जहाज और दूसरा सड़क के रास्ते से जा सकते हैं। अगर आप वियतनाम हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो भारत से कम उसके लिए आपको फ्लाईट बुकिंग करनी होगी जो 7000 से 10000 हजार में मिल जाती है।

सड़क के रास्ते : अगर आप भारत से वियतनाम सड़क के रास्ते जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको भारत से म्यांमार के रास्ते हुए थाईलैंड होकर  वियतनाम में प्रवेश कर सकते हैं। अगर आप कंबोडिया से वियतनाम सड़क के रास्ते जाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको moc bai international Border से होकर जाना पड़ता है।

FAQ

Ques : 1 क्या भारतीयों के लिए वियतनाम वीजा फ्री है?

भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम वीजा फ्री नहीं है। वियतनाम में प्रवेश करने के लिए आपको Vietnam Visa for Indians को वीजा लेना अनिवार्य है।

Ques : 2 भारतीयों के लिए वियतनाम वीजा शुल्क कितना है?

भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम का वीजा शुल्क 2140 रूपया पड़ता है।

Ques : 3 वियतनाम वीजा के लिए बैंक बैलेंस क्या है?

भारतीय नागरिकों के लिए वियतनाम वीजा प्राप्त करने के लिए बैंक बैलेंस का होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन बैलेंस रखने की सलाह देती है। आपके पास पिछले छह महीनों में लगभग 50000 से 60000 हजार बैंक बैलेंस होनी चाहिए।

Ques : 4 क्या भारतीयों को वियतनाम में आगमन पर वीजा मिलता है?

भारतीय नागरिकों को वियतनाम के आगमन पर वीजा की सुविधा दी गई है, लेकिन आपके पास प्री अप्रूव्ड लेटर होनी चाहिए तभी आपको आगमन पर वीजा मिल सकती है। उसके बिना आपको वीजा नहीं मिलेगी।

Ques : 5 वियतनाम वीजा स्वीकृत होने में कितना समय लगता है?

वियतनाम वीजा मिलने में कम से कम 5 दिन का समय लगता है।

Leave a Comment